आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P7-0158 · भाग 7

मैं कौन हूं, इसकी उपलब्धि कैसे हो? बहुत बार बताया गया है, पर हो नहीं पा रहा। मैंने अपनी तरफ से छोड़ दिया है, पर उधर से नहीं छोड़ रहे। शादी-विवाह का चक्कर है, वे खींच रहे हैं। मेरी तरफ से आसक्ति नहीं है।

मैं कौन हूं, इसकी उपलब्धि तभी होगी, जब आपका सब छूट जाएगा। बड़ा आसान है। छूट गया है, ऐसा लगता है, पर छूट जाएगा। हो जाएगा। तुमने छोड़ दिया है, पर वे अभी उधर से नहीं छोड़ रहे। भाई, तुम छोड़ो। मैं तो छोड़ चुका। उनके छोड़ने का इंतजार करो। उधर से आसक्ति नहीं है, पर वे लोग अभी खींच रहे हैं। शादी-विवाह का चक्कर है तो चलो, कोई बात नहीं। लगे रहो। जब छूट जाओगे, तब हो जाएगी। बहुत साफ-सुथरी बात है। कोशिश करो। कोशिश कभी मत छोड़ना। जब अपना ही पता नहीं, तो क्या जानकर करेंगे। लगे रहो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 12 अप्रैल 2026, अपनों की कुटिया में सत्संग समझो #योगी · 2026-04-12