आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0140 · भाग 6

आपने कहा सब प्लान है। लेकिन प्लानिंग तो कर्म हो सकती है, फल नहीं। हम परीक्षा के लिए पढ़ सकते हैं। पास और फेल थोड़े ही हमारे हाथ में है?

पास और फेल आपके हाथ में ही है। जितना लिखे रहोगे, उतना ही नंबर आएगा। कभी-कभी आपने देखा है, किसी बच्चे को कम नंबर मिलता है, वो कहता है, फिर से मेरी कॉपी जांच कराओ, और अर्जी करता है। जांच करने दो, जितना नंबर होना है, उतना आता है। तो पास और फेल आपके हाथ में है, जांच करने वाले के हाथ में नहीं। जांच करने वाला अगर इधर-उधर किया, तो उसकी नौकरी भी जा सकती है। सब कुछ आपके हाथ में है। सब खेल खेले राम गोसाईं, अपना बैठे, दास की नहीं। तो सारा खेल के खिलाड़ी तुम हो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Sunday Q&A August 2, 2026 #Yogi · 2026-08-02