प्रश्नोत्तर P5-0061 · भाग 5
समाज-इंसानों से रहना अच्छा नहीं लगता; जानवरों और एकांत में अच्छा लगता है। क्यों, और क्या करें?
जानवरों के साथ इसलिए रहना पसंद लोग करते हैं कि वे जवाब नहीं दे पाते। मैं तो सबके साथ रहना पसंद करता हूं जिसको जरूरत है। अगर वे जवाब देते, और आप उनकी भाषा समझते, तो आप भी उनके साथ रहना पसंद नहीं करते। वे जवाब नहीं दे पाते। आप चाहे उन्हें मार दो, चाहे डांट दो, बिना मतलब का कुछ भी बोल दो, तो आपका सारा गुस्सा बड़े आराम से उतर जाता है। सारी फालतू चीजें आपके अंदर की बड़े आराम से उतर जाती हैं। आप उन्हें दबा दो, आप उन्हें पटक दो। कुछ देर में चें चें करके जाएंगे, फिर वापस बुलाओगे, आ जाएंगे। तो फिर आपको अच्छा लगता है। एक कमजोर व्यक्ति जानवरों के साथ रहना बड़ा पसंद करता है। हम उसके साथ कुछ भी करते हैं, वह जवाब नहीं देता। जानवरों के साथ आप कुछ भी करते हो, अटपटी बातें करते हो, सारी भड़ास उस पर उतारते हो, बड़े आराम से। उसे क्या पता। अगर वह जवाब भी दे रहा है तो तुम्हें उसके जवाब का पता नहीं है। इसलिए बड़ा अच्छा लगता है।
हम उस परम सत्ता से आए हैं। हम सबको कंट्रोल करना चाहते हैं। और जो मेरे कंट्रोल में आ जाता है, उसके साथ मुझे जीने में बड़ा अच्छा लगता है। अगर मेरे कंट्रोल में कोई नहीं आता। अब जानवरों में क्या, शेर के साथ रहोगे। नहीं। जितने तुम्हारे अधीन हैं, जिनसे तुम्हें भय नहीं, उनके साथ रहना पसंद करोगे। बहुत लोग शेर के साथ भी रहते हैं, लेकिन तुम्हें कहा जाए तो नहीं रहोगे, क्योंकि तुम उन्हें काबू में करने की क्षमता अभी नहीं रखते। जितनों को तुमने कंट्रोल कर लिया है अपनी जिंदगी में, चाहे जानवर हो, चाहे इंसान हो, चाहे कोई भी हो, उनके साथ आपको जीना अच्छा लगता है। हर देश दूसरे देश पर कंट्रोल करना चाहता है। हर व्यक्ति की यही नीति है कि वह कंट्रोल करना चाहता है।
कंट्रोल तो मजबूरी में हुआ है। जैसे गुरु के यहां समर्पण। गुरु के यहां चल ही नहीं रही है तुम्हारी। उसे भी अपने अधीन करने आए थे। मात तो उसे भी देने आए थे। लेकिन उसके यहां नहीं चली। तोड़ना तो उसे भी चाह रहे थे। कंट्रोल तो उसे भी करना चाह रहे थे, कि मैं तुमसे ज्यादा हूं, कुछ मैं ऐसा करूंगा कि मैं तुमसे ज्यादा दिखूंगा। लेकिन एक गुरु ऐसी सत्ता है जहां आपकी चलेगी ही नहीं। चाहे आपका बैकग्राउंड हो, चाहे पढ़ाई हो, चाहे लिखाई हो, कुछ भी। चलेगा नहीं। जीव आत्मा इसी में तो फंसा है, कंट्रोल करने में।
इस बात को समझ लो। कंट्रोल की आदत छोड़ो। अगर कंट्रोल करना है तो अपनी बुरी आदतों का कंट्रोल करो। आपके द्वारा कोई उठना चाहिए, गिरना नहीं चाहिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 9 अगस्त 2026 · 2026-08-09