आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P3-0009 · भाग 3

लाइव पर गृहस्थ सुन रहे हैं जिनके पार्टनर को इंटरेस्ट नहीं; लालच देकर सुनाने की कोशिश करते हैं। पार्टनर के साथ कितनी मेहनत करें?

एक-दो बार बता देना चाहिए। आपने जहां वो जी रहा था वहां से यहां लाया — उसको यहां आना नहीं था, जबरदस्ती आया; गया वहीं, लेकिन अब वहां भी पूरी तरह लिप्त नहीं, आपके दबाव-संकोच से घुटन में। काश उसी तेजी से बढ़ता तो ठोकर मिलती तो बड़ी तेजी से आता। एक-दो बार बोल दो; इंटरेस्ट-जरूरत होगी तो आएगा। पहले परीक्षा लो — ‘तुम जहां हो ठीक हो’। सामने से कब बात करे; पहले अवॉइड करके देखो सच में आया है या नहीं। पहले अपना साथ दो, अपने ऊपर मेहनत करो — नहीं तो उसकी चिंता सताएगी, फिर कहीं के नहीं रहोगे। वो जहां है मस्त है, वैभव बढ़ाना उसकी मंजिल; विचलित आप हो। मेहनत करनी ही नहीं — आप खुद सीख रहे हो, मेहनत तब जब आता हो। मोहवश साथ ले रहे हो तो उसकी यात्रा भी आपकी भी रुकती है। खुद पे मेहनत करो। मैंने किसी को अध्यात्म के लिए प्रयास नहीं किया — बोल दिया, प्रयास नहीं; जिज्ञासुओं को समय दो। जिज्ञासा जगाने का प्रयास आपके लिए ज्यादा निरर्थक भार है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अपूर्ण से पूर्णता की तरफ कैसे जाएं #योगी · 2026-01-10