आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P17-0138 · भाग 17

गुरु जी, लीला और लीलाधारी का क्या अर्थ है — लीलाधारी से कैसे मिलें?

आपको देखना है कि आपको जादू देखना है या जादूगर को पकड़ना है, लीला देखनी है या लीलाधारी से मिलना है। लीलाधारी को पकड़ना है तो लीला से मुक्त होना पड़ेगा। जब तक लीला में हो, चमत्कार पर चमत्कार — नए लोग मिलना, कोई धोखा करना, कभी अच्छी नींद, कभी रात भर नींद न आना — ये सब चमत्कार ही हैं; कुछ प्राप्त होना ही चमत्कार है। जिसके द्वारा चमत्कार हो रहा है उससे मिलना है तो चमत्कार से मुक्त होना पड़ेगा। आप भी लीला कर रहे हो — सबकी अपनी-अपनी बसाई दुनिया है; एक ही घर में बाप की, मां की, बेटे की दुनिया अलग है, कोई किसी की दुनिया में पूरी तरह नहीं जा सकता। सब मकड़ी के जाल की तरह नई-नई लीला रच रहे हैं। "सब खेल खेले राम गोसाई" — और अपनी लीला के लीलाधारी आप ही हो; लीला करने से मुक्त होगे तो लीलाधारी से मिलना होगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मूल से मेरा हटना कैसे हुआ ? रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2025-12-21