आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0105 · भाग 16

"कुछ नहीं चाहिए" की स्थिति में आना है, तो ऐसा लगता है कि सब कुछ बेच देना है, कुछ भी पास नहीं रहेगा। फिर खाने-पीने का कैसे करेंगे?

"कुछ नहीं चाहिए" में आने के लिए — मान की इच्छा, योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा, बड़ा बनने की इच्छा, दिखावा — ये छोड़ना है। ये छूट जाएगा तो आप "कुछ नहीं चाहिए" में आ जाओगी। ये चार हैं हमारे पास, और इन चार से मैं समाज में खड़ा हूं। चार हटा दो तो आपका अस्तित्व खत्म, आप अपने आप में स्थिर होने लगोगे। खाने-पीने को लगेगा, वो तो जरूरत है; रहने को घर लेना पड़ेगा। इस तरह से तुम पहले प्रत्यक्ष ज्ञान को समझो। अभी आप पूरी तरह समझ नहीं पाए। यहां पे मानसिक छोड़ने की जरूरत है। और मैंने पकड़ा क्या है? चार — मान की इच्छा, योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा, बड़ा बनने की इच्छा, दिखावा। इन चार के अलावा हमारे पास कुछ नहीं है, लेकिन इन चार से मैं हूं। चार छोड़ दूं तो मैं खत्म; मुझे कोई कुछ पूछेगा भी नहीं और ना मैं किसी को पूछूंगा। ऐसा लगेगा जिंदगी खत्म हो गई, मैं जिंदा मुर्दे के समान हो गया — आप यहां पर आकर खड़े हो जाओगे। तो ये चार छोड़ो, इन चार पे काम करो, और कर लो अपना कल्याण।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: जो हुआ, सो हुआ, अब नहीं । #योगी · 2026-03-02