प्रश्नोत्तर P12-0139 · भाग 12
(एक माता जी से बातचीत में) हम गुरु धारण करने की कोशिश करते हैं — तो क्या हमारा गुरु धारण हो गया?
अभी गुरु धारण नहीं हुआ है। क्या आप लोग समझते हो कि गुरु शरीर है? गुरु शरीर नहीं है, गुरु ज्ञान का प्रतीक है। तो क्या आप उस ज्ञान में जीते हो? अगर जीते हो, तो इसका मतलब गुरु आपने धारण किया, तब आपका कल्याण निश्चित। गुरु कोई व्यक्ति विशेष नहीं है; हम किसी गुरु के पास क्यों जाते हैं? ज्ञान के लिए ना। नल से पानी निकालते हैं तो पानी के लिए, नल के लिए थोड़ी जाते हैं; नल तो सिर्फ निमित्त है। तो गुरु के द्वारा जो ज्ञान मिला, अगर उस ज्ञान में पूरी तरह जीते हो तो आपने गुरु धारण कर लिया, और नहीं जीते हो तो अभी नहीं किया। तो गुरु धारण करने लायक तो बन जाओ — प्रयास है, तो कब तक प्रयास करोगे? शरीर का भी तो कुछ निश्चित नहीं है; ऐसा ना हो कि ज्ञान तो समझ में आ गया, लेकिन हम धारण ही नहीं कर पाए। शरीर रूपी गुरु धारण करने से कुछ होने वाला नहीं है, उसका ज्ञान धारण करना पड़ेगा। तो मेरा कहना आपके लिए यही है — कोशिश मत करो, धारण कर लो, जल्दी से जल्दी, क्योंकि अगला क्षण क्या होगा पता नहीं; हम धारण करके शरीर छोड़ें।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: किसी भी कारण से पीछा नहीं छूटेगा । #योगी · 2026-08-30