प्रश्नोत्तर P9-0189 · भाग 9
गुरु जी, आपका सत्संग हर बार सुनने पर अलग तरीके से समझ में क्यों आता है? अपनों की कुटिया में आपको देखकर बहुत खुशी हुई।
जैसे-जैसे समझ विकसित होगी तो बातें सब अलग लगेंगी। दुनिया अलग लगने लगेगी। संसार भी अलग लगने लगेगा। जैसे-जैसे आपकी समझ विकसित होगी, लोग, यह प्रकृति, सब अलग लगने लगेगा। क्योंकि आप अपनी बनाई दुनिया में थे। वहां से निकल रहे हो। आप उस अपनी बनाई दुनिया को छोड़कर इस परमात्मा की बनाई दुनिया में आ रहे हो। तो सब अलग होगा। सब अलग लगने लगेगा, जैसे-जैसे समझ विकसित होगी।
आपका लोगों पर भाव बदल जाएगा। बोलने का तरीका बदल जाएगा। देखने का तरीका बदल जाएगा। सुनने का सब बदल जाएगा। यहां तक कि आपका चलना बदल जाएगा। आप आज इसे महसूस करो कि एक साल पहले आप किस तरीके से चल रहे थे, आज किस तरीके से चल रहे हो। आप किस तरीके से बोल रहे हो। कैसे लोगों से बातचीत होती है। सब बदल जाएगा। देखने का तरीका बदल जाएगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16