आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P9-0182 · भाग 9

आपका ज्ञान समझ में आता है, फिर एक समझ आती है, फिर दूसरी। एक ही समझ क्यों नहीं टिकती? क्या जब तक आत्मज्ञान नहीं होगा, उथल-पुथल और नए-नए समझ आते ही रहेंगे?

एक ही समझ इसलिए नहीं टिकती। समझ मतलब भाव। भाव इसलिए नहीं टिकता है कि आप अभी चाहिए में हो। चाहिए में हो तो देश, काल, स्थिति, परिस्थिति में भाव बदलता रहता है। इसलिए टिक नहीं पाता। वह टिकेगा कब, जब आप उस परम स्थिति को उपलब्ध हो जाओगे। तब आपका भाव बदलेगा नहीं। आप उस परम भाव में, आनंद में स्थिर रहोगे। कर्म में आप लोगों को भाव बदलते दिखाओगे, लेकिन बदलेगा नहीं। हां, तब तक उथल-पुथल होते रहेंगे। उतार-चढ़ाव होता रहेगा। नए-नए समझ आते रहेंगे। देश, काल, स्थिति, परिस्थिति में उसका प्रभाव पड़ेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16