प्रश्नोत्तर P9-0173 · भाग 9
गुरु जी, दुकान में कोई चीज एक्सपायर हो जाती है और एक-दो-तीन-चार दिन का अंतर रहता है, साइड इफेक्ट या नुकसान नहीं रहता। तब उसे देना या कम दाम पर देना क्या बेईमानी होगी?
मेरी समझ से आप उसे खुद उपयोग कर लो। एक्सपायरी डेट की चीज किसी को दो ही मत। आप किसी और को नहीं दे सकते। कोई भी उपयोग करना है तो खुद पर करो। खुद एक्सपायरी माल खाओ। किसी को नहीं दे सकते। चाहे एक घंटे की एक्सपायरी क्यों न हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16