प्रश्नोत्तर P9-0155 · भाग 9
क्या कर्तव्य से हम बंधे हैं? कर्तव्य जैसा कुछ होता है? माता-पिता के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है? और पढ़ाई के समय जो वादे किए थे, जिनकी अब जरूरत नहीं रही, अगर मैं उन्हें पूरा न करूं, जबकि योग्यता है कि कर सकता हूं, तो कैसे निकलूं?
माता-पिता के प्रति बस, उनको जितनी जरूरत है भोजन, कपड़ा, मकान, जितना आप कर सकते हो करो। जरूरत में सेवा। और क्या कर्तव्य है।
जब जरूरत नहीं है तो कर क्यों रहे हो। मान लो आपने वादा किया, मैं आपको एक गिलास पानी पिलाता हूं। आपने कहा, चलो समय आएगा, हम आपको एक गिलास पानी पिलाएंगे जब आपको प्यास लगेगी। अब जब समय आया तो वह कह रहा है, नहीं, मुझे प्यास ही नहीं है। आप देख पा रहे हो, उसे प्यास ही नहीं है। या कोई वस्तु की जरूरत हो। आपने वादा कर दिया था, लेकिन आज उसे जरूरत ही नहीं है। छोड़ दो भाई, छोड़ दो। किया था तो किया था। सामने वाले को मैं देख पा रहा हूं। पहले मेरी समझ इतनी नहीं थी। आज मेरी समझ विकसित हो गई। मेरी समझ कुछ बढ़ी है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: लाइव सत्संग अपनों की कुटिया में प्रश्न और उत्तर #योगी · 2026-07-16