प्रश्नोत्तर P9-0017 · भाग 9
कोई लत हम कैसे छोड़ सकते हैं?
जब आपके जीवन में कोई टारगेट होगा, और वह टारगेट उस लक्ष्य पर पहुंचने का होगा, तो वह लत अगर रुकावट बनेगी, और आपको उस लक्ष्य तक पहुंचना जरूरी है, तो आप वह लत छोड़ दोगे। और पता चला कि नहीं, टारगेट कोई है ही नहीं, तब आप उसी लत में जीते रहोगे, मर जाओगे। जिस व्यक्ति का टारगेट होता है, उसी की लत छूटती है, अगर वह लत उसमें बाधा है। क्योंकि उसे लक्ष्य पर पहुंचना है। सबसे जरूरी है उसे अपनी मंजिल पर पहुंचना।
और पता चला जिसका लक्ष्य ही नहीं है, बस जीना, खाना, कमाना, मर जाना, तो उसकी वह लत और बनेगी। क्योंकि जीने के लिए वह नई-नई चीजें पैदा करेगा। रोज नई चीज उग जाएगी। पुरानी लत से वह नई लत पैदा कर देगा। तो जीवन का कोई टारगेट बनाइए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Live के प्रश्न और उत्तर स्वयं के सामर्थ को जांच कर आगे बढ़े । #योगी · 2026-06-05