आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P8-0092 · भाग 8

आदमी जरूरत में सोचता है, यह बात समझ में आई। लेकिन वह कौन सा उपकरण है जिसके माध्यम से वह सोच रहा है? मैं उस उपकरण का नाम चाहता हूं। क्या वह चेतन मन है?

नहीं। बुद्धि। और इंद्रियों द्वारा, अगर कान से सुनो और आंख से देखो, तभी आप दृश्य के बारे में सोच पाओगे। यह क्या है? अगर जानकारी है तो पता लगाओगे कि यह रूप-रंग क्या है, कौन सा जानवर है, इंसान है क्या, पशु है, पक्षी है क्या। इसके बाद सुनकर, अगर आपने शब्द भी सुन लिया, और अगर आपको शब्द की जानकारी है, तब आप समझ लोगे क्या बोला जा रहा है। तो इंद्रियां निमित्त हैं। मूल में इंद्रियां निमित्त हैं, और मन शरीर के लिए काम करता है। और आपकी जैसी जानकारी है, मिला-जुलाकर इंद्रियां काम करती हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 26 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-26