प्रश्नोत्तर P8-0022 · भाग 8
क्या अभी ईमानदारी और सत्कर्म से काम चल जाएगा?
हां। ईमानदारी, सत्कर्म और सत्संग। जब तक आपका आत्मिक कल्याण ना हो जाए, तब तक। जैसे आप इलाज कराते हो। बीमार हो तो दवा तब तक खाना है, और परहेज तब तक करना है, जब तक आप पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते। जिस दिन पूरी तरह स्वस्थ हो गए, दवा भी छूट गई, परहेज भी छूट गया। नहीं तो वैसे ही, जब तक आत्मिक कल्याण ना हो जाए, तब तक ईमानदारी, सत्कर्म और सत्संग। यही दवा है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 19 अप्रैल 2026, इस वक्त इस दुनिया में सबसे कठिन कार्य क्या है ? #योगी · 2026-04-19