प्रश्नोत्तर P7-0156 · भाग 7
घर में मच्छर रहते हैं, लोग उन्हें खाट पर मारते हैं। उनका बचाव कैसे हो? सीधे मारना क्या उचित है? चलते हुए पैरों के नीचे भी तो जीव मर जाते हैं।
हम भी बचाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। आप भी बचाने के लिए कुछ करो। सीधा मार कर ना, अपना कुछ जला लो, वे चले जाएं। मैं आपको सीधा बता दूं। अपने को जीना है, और उसके लिए कुछ भी करना पड़ेगा। सीधा प्रहार ना करके, उन्हें भगाने के बहुत उपाय हैं। सीधा प्रहार ना करिए। अपनी खिड़कियां बंद करिए। कुछ जला दीजिए। गांव में हो, तो ऊपर ही जला दो। भाग जाएंगे क्या? नीम का पत्ता ही जला दो। मच्छरदानी लगा लो। घर में जलाने की जरूरत नहीं, कुछ भी कर लो। मच्छरदानी है, तो फिर क्या टेंशन है?
लड़के मच्छर मारते रहते हैं। जाने दो। मान गए तो ठीक है। नहीं माने, तो सब अपने कर्मों का परिणाम है। सीधे हमें किसी को नहीं मारना चाहिए। जितना हो सके, बचो और बचाओ। आखिरी उपाय क्या है?
अभी हम लोग यहां सत्संग कर रहे हैं। पता नहीं पैरों के नीचे कितने जीव मर गए। लेकिन हम उन्हें मारने के लिए थोड़ी ना खड़े हैं। अब मर गए, तो क्या करें? हम आसमान पर भी तो नहीं चल सकते। दोष तब है, जब आप उसे देख रहे हो, और कदम उठा के मार रहे हो। तब दोष है। और आप ऐसे ही चल रहे हो, तो लाखों जीव रोज आपके चरणों के नीचे मरते हैं। यहां तक कहा जाता है कि सांस लेने-छोड़ने में लाखों जीव मर जाते हैं। करवट बदलने में, उतना तो मुझे नहीं दिखता। लेकिन इतना पक्का दिखता है कि जब हम चलते हैं, तो लाखों जीव मर जाते हैं। गाड़ी से चलते हैं, तो लाखों-करोड़ों जीव मर जाते हैं। तो उसका दोष नहीं लगता, क्योंकि हम कुछ और कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य उन्हें मारना थोड़ी ना है। तो सीधा मत मारिए। बस, बात खत्म।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 12 अप्रैल 2026, अपनों की कुटिया में सत्संग समझो #योगी · 2026-04-12