प्रश्नोत्तर P7-0131 · भाग 7
पिछली वीडियो, जिसमें ईमानदारी और सत्कर्म के बारे में था, डिलीट कर दी गईं। उन पर आप एक विस्तार से वीडियो बनाएँ। नए और पुराने साधक की मदद होगी।
पुरानी वीडियो में तो ईमानदारी और सत्कर्म के बारे में नहीं है। अभी अभी बहुत वीडियो आ रही हैं। आप देखते रहो, सब समझ में आ जाएगा। मैं हूँ ना।
देखो, डिलीट कुछ नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है सामने वाले को कि मैंने डिलीट कर दिया। एक पत्ता गिर गया, तो आपको लगता है पत्ता गिर गया, लेकिन दूसरा आने के लिए तैयार है, क्योंकि वह पेड़ मौजूद है। क्या आपको ऐसा लगा कि मैंने डिलीट कर दिया? नहीं। आपने नहीं डिलीट किया। आपकी ताकत ही नहीं है, क्योंकि पेड़ अभी मौजूद है। वह दूसरा पत्ता देने के लिए तैयार है।
क्या आपको लगता है, एक इसका पत्ता तोड़ दोगे तो दोबारा नहीं आएगा? क्या आपको लगता है कि एक डाल काट दोगे, तो वह कई गुना आएगी? एक डाल को काटा, पता नहीं अब उसमें से कितनी शाखाएँ आ जाएँगी। यह आपको भी नहीं पता। तो मेरा वीडियो कोई डिलीट नहीं कर सकता। इसलिए मैं अभी मौजूद हूँ।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 5 अप्रैल 2026 #योगी · 2026-04-05