आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P7-0079 · भाग 7

जिस व्यक्ति का त्याग कह रहे हो, उसका क्या हो जाएगा? जिस वजह से उससे मोह हो गया है, उस मोह का त्याग कैसे होगा? अपनापन कैसे पैदा होता है? जब लगता है कि उसे मेरी जरूरत नहीं, मेरे प्यार की औकात नहीं, फिर भी अपनापन के कारण दुख होता है, तो मोह कैसे छूटे? गलत आदमी का साथ देने से तो उसकी जिंदगी और समाज दोनों खराब होते हैं। हमारा काम समाज को साफ करना होना चाहिए। तब क्या करें?

उस व्यक्ति से मोह क्यों हुआ। क्योंकि आपको कुछ चाहिए था। आपको उससे कुछ चाहिए था। अपनापन चाहिए था। अपनापन क्या होता है। एक सामान्य अपनापन कैसे पैदा होता है। या तो वो खून का रिश्ता हो। या उसके शब्द, दृश्य, गंध, रस, स्पर्श से, इन पांच इंद्रियों में से किसी इंद्रिय से सुख मिल रहा हो। तभी किसी व्यक्ति के लिए अपनापन महसूस होता है। इसी स्थिति में चाहिए का त्याग कर दो। बात खत्म। इसमें समझ काम करेगी। आपकी समझ काम करेगी। मैं कह रहा हूं, ऐसे व्यक्ति का साथ दोगे, तो आप उसे और गिरा रहे हो। मान लो आपका भाई है। आपने उसे सौ रुपये दिए, पीकर आ गया। तो उसको न देना ही ठीक है। एक व्यक्ति मेरे पास आया। बोला, मैं बहुत परेशान हूं। मैंने कहा, परेशान है। मुंह में गुटखा था। बोला, गुटखा खाते हो? बोला, हां। पीते भी हो? बोला, हां। मैंने कहा, भगवान के लिए तू और परेशान हो जा। क्या बोल रहे हो। अरे, तू परेशान हो जाएगा, तो तेरा स्वास्थ्य तो खराब नहीं होगा, ऐसा थोड़ी है। तो अगर आपका भाई हो, चाहे पत्नी हो, चाहे बच्चे हों। आपके धन का, आपके तन का, आपके शरीर का अगर गलत उपयोग करते हैं, तो आप उनका क्या करो। ऐसे को ताकत क्यों गंवाना। ऐसी जगह ताकत क्यों गंवाना। जब उसको मेरी जरूरत नहीं है। जब उसको मेरे दुख का, मेरे प्यार की औकात मालूम नहीं है। तभी तो मरने की बात करता है। ये तो समानांतर चलना चाहिए। अगर मुझसे उसे प्रेम होता, तो कूदने की बात ही नहीं करता। वो मुझे छोड़कर मरने की बात कैसे करता। वो मुझे छोड़कर जाने की बात कैसे करता। मोह का त्याग नहीं। चाहिए का त्याग। मोह किससे है। आपको कुछ मिल रहा है। बिना मिले तो हो ही नहीं सकता। अपनापन कैसे हुआ। या तो खून का रिश्ता है। या कुछ खिल रहा है। अपनापन कैसे पैदा हुआ। तो आप गलत आदमी का साथ दोगे। आपका भाई सौ रुपये दारू पीने को मांग रहा है। क्या उसे दोगे? रोज उसे और बिगाड़ोगे? उसे और गिराओगे? कहोगे, अपनापन है। तो अपनापन के नाम पर किसी की जिंदगी बर्बाद कर दोगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: किसी को सुधारने के लिए सुधारक को कितनी मेहनत करनी पड़ती हैं ? #yogiji_ka_satsang · 2025-06-27