आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0171 · भाग 6

आप पंद्रह मई के बाद, सोलह मई के बाद यहाँ से निकल जाएँगे, ऐसा बता रहे हैं। फिर जो साधक आना चाहे, उसका क्या होगा? व्यवस्था रहेगी क्या?

सोलह मई के बाद हम निकल जाएँगे। भाइयों को सत्संग पूरा देश घूमकर सुनाएँगे। फिर यहाँ व्यवस्था रहेगी। आना जाना रहेगा। ऐसा नहीं कि निकल गए तो सब खत्म। जब तक यह शरीर रहेगा, दुनिया में घूमकर सत्संग होगा। इस कुटिया को देखना, साधक कैसे साधना कर रहे हैं, सब करना। सोलह मई तक मैंने इसलिए बोल दिया कि अभी सोलह मई तक हर व्यक्ति आ रहा है। जितने साधक आ रहे हैं, मैं उनसे सीधा बात करता हूँ। सोलह मई के बाद पता नहीं, तुम आओ तो मैं यहाँ न रहूँ। पर यहाँ व्यवस्था रहेगी, साधना के लिए, और सत्संग भी चलेगा। ऐसी व्यवस्था कर देंगे। अगर हम कहीं लाइव बोल रहे हैं तो यहाँ चलेगा। यहाँ भी लोगों से प्रश्न लिए जाएँगे। सोलह मई तक आने वाले हर व्यक्ति से मैं मिल रहा हूँ, सीधा बातचीत कर रहा हूँ। आगे इतनी भीड़ आने वाली है, मुझे पता है। उचित तरीके से काम भी तो करना होगा। इसलिए व्यवस्था कर रहे हैं। सोलह मई के बाद आएंगे, जाएँगे, यही लगा रहेगा। ज्यादा सत्संग करेंगे तो और लोग मिलेंगे। वे लोग मिलेंगे जो नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे लोगों से मिलना होगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10