आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0153 · भाग 6

काशी के बारे में बताइए। क्या काशी में जो मरता है उसे मोक्ष मिलता है? लोग मरने के लिए काशी जाते हैं। क्या वहाँ शंकर तारक मंत्र का उपदेश देकर मुक्त कर देते हैं?

काशी में जो मरता है उसे मोक्ष मिलता है, ऐसा नहीं है। यह पूरा भ्रम है। लोग मरने के लिए वहाँ जाते हैं। समय आता है तो काशी पहुँच जाते हैं, ऐसी बातें करते हैं। तुम्हारे सामने दो जमीन हैं। एक बंजर, एक उपजाऊ। क्या बिना फसल बोए उपजाऊ जमीन में फसल आ जाएगी? नहीं। बोना पड़ेगा। काशी में रहकर करोगे क्या, वही मायने रखता है। कहीं भी खाली मरने का इंतजार करोगे तो वही होगा, सामान्य मृत्यु। मोक्ष कुछ नहीं। काशी में जानवर भी रहता है। क्या उसका भी वही होना चाहिए? ऐसा कुछ नहीं। सब भ्रांतियाँ हैं। बेमतलब वहाँ मरने जाते हैं। चोर डाकू भी तो वहाँ मरते हैं। फिर सबका मोक्ष हो जाएगा क्या? वहाँ ऐसे आश्रम बने हैं जहाँ लोग मरने के लिए जा रहे हैं। करते क्या हो? कुछ नहीं करते, और मुक्त हो जाओगे बिना किए? मैं वही कह रहा हूँ। करते क्या हो? करना कुछ नहीं, और करने से ही कुछ होगा। उपजाऊ जमीन मिल तो गई, पर बोया ही नहीं। बंजर वाले ने बो दिया। फसल कहाँ आएगी? बंजर वाले में। जमीन ऊर्जावान मिल गई थी, बोया नहीं, ऐसे पड़े रहे। बिना बोए कुछ नहीं। साधना करनी पड़ेगी। कथा यह कही जाती है कि शंकर वहाँ तारक मंत्र का उपदेश कर देते हैं, मुक्ति का उपाय बता देते हैं, मर जाओ। शास्त्रों ने लोगों को कितना गुमराह किया। मोक्ष तब कहा गया है जब लेनदेन से मुक्त हो जाओ। तभी मोक्ष। काशी में रहने वाला क्या लेनदेन से मुक्त हो ही जाएगा? लेनदेन से मुक्त होने में मोक्ष है। किसी एक स्थान पर विशेष मोक्ष थोड़े है। आदि गुरु शंकराचार्य हों, या जितने लोग कर्म के सिद्धांत को नहीं बताते, वे बोल देते काशी चले जाओ मोक्ष हो जाएगा। इतनी मेहनत करने की क्या जरूरत रह जाती। यह भ्रांति है। खुद सोचो। मोक्ष उसे मिलता है जो लेनदेन से मुक्त हो जाए। कहीं भी रहो, लेनदेन से मुक्त हुए तो मोक्ष होगा। लेनदेन से मुक्त नहीं हुए तो काशी में रहो या कहीं भी रहो, एक ही बात है। काशी तपोभूमि है, इतना बोल सकते हैं। थोड़ा तप वहाँ आसान हो सकता है। जैसे नल में पानी आ रहा हो, मोटर लगाने पर गति तेज हो जाती है। पर नल में पानी ही न हो तो मोटर जल जाएगी। मूल बात यह है कि तुम करते क्या हो। चाहे जहाँ भी हो। ऐसी बहुत भ्रांतियाँ शास्त्रों से मिल गई हैं, और मन में बैठ गई हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10