आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0146 · भाग 6

ध्यान में जब हम आंख बंद करते हैं, तो अंधेरा हो जाता है। उस समय क्या होगा? जहां हम ध्यान करें, वहां क्या रखना चाहिए?

जैसे आपने आंख बंद कर दी, तो इसका मतलब रूप दिखना बंद हो गया। अब मैं जहां हूं, वहां लोगों की आवाज भी मुझे ना आए। नहीं तो मैं उस आवाज में चला जाऊंगा। फिर सुगंध और दुर्गंध ऐसी ना हो कि मैं उसकी तरफ प्रभावित हो जाऊं। कोई ऐसी चीज मुझे ना छुए कि मैं उससे मोहित हो जाऊं। स्पर्श भी ना हो। और मेरे मुंह में ऐसी चीजें ना हों, जिनका मैं स्वाद ले रहा हूं। पता चला, मैं मुंह में कुछ रखकर ही स्वाद ले रहा हूं, तो मैं तो स्वाद में हूं। आंख बंद करने का मतलब यह हुआ कि आंख बंद की, और मैं उन आवाजों से दूर हो गया जो मुझे बांट रही हैं। आवाज से तो कभी दूर हो ही नहीं सकते। प्रकृति की अपनी आवाज है। प्राकृतिक आवाज से दूर नहीं होना। जो आवाजें हमें बांट रही हैं, उनसे दूर होना है। मैंने आंख बंद कर ली। अब अगर पांचों इंद्रियों को ये विषय नहीं मिल रहे, तो मुझे पता चलने लगता है कि मैं कहां-कहां फंसा हूं। उनकी यादें आने लगती हैं। जब मैं रूप देखना बंद करूंगा, तो पुराने रूप याद आने लगेंगे। जिस रूप से मैंने राग और द्वेष लिया है, उस रूप की याद आने लगेगी। तो आप देखिए कि आप उसमें क्यों अभी तक फंसे हो। ले लिया, तो ले लिया। आदमी को यह चिंतन करना है। इसलिए आंख बंद करके अपने आप में हो जाओ। कहीं से अपने आप को हटाना नहीं है। जैसे आपने आंख बंद कर ली, और भाव बना लिया कि अपने आप में होना है। अपने आप में होना है, मतलब आप जहां-जहां लिप्त हो, वहीं होगे। आंख बंद करने का मतलब यह नहीं कि आप अपने अंदर हो गए। आंख बंद करने का मतलब यह है कि चेतन इंद्रियों द्वारा बहिर्मुखी लेना बंद कर दिया। लेकिन जितना आपने संचित किया था, अब उसमें जाओगे। बहिर्मुखी और अचेतन, दोनों क्लियर होंगे, तभी आप अपने आप में हो पाओगे। तो मुझे जाके वहां क्लियर करना है कि मेरा लेन-देन किससे है। धीरे-धीरे अपने आप होगा। धीरे-धीरे सत्संग सुनते रहो, और धीरे-धीरे ध्यान में यह समझते रहो कि ध्यान क्या है। धीरे-धीरे अपने आप ही होगा। जैसे आप एक बीज लगा दीजिए, तो सब अपने आप हो रहा है। बस आप उसकी देखभाल करो। वृक्ष बनाने का प्रयास नहीं करना होगा। उसे उसी तरीके से पोषण दो। तो आप अपने आप में होकर बैठिए। आप जहां लिप्त हो, वहां आपको धीरे-धीरे समझ में आ जाए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Sunday Q&A August 2, 2026 #Yogi · 2026-08-02