आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0098 · भाग 6

जैसे माता जी ने अपनी निरसंकल्प स्थिति बताई, तो ऐसी स्थिति आ जाने के बाद आत्मज्ञान होने में कितना समय लग जाता है?

कुछ भी बोल नहीं सकते। वह पता नहीं, स्थिति कब तक बनी रहेगी। एक हफ्ता, एक महीना, दो महीना। जैसे मैं कह सकता हूं कि मेरी यह स्थिति बनी थी दो हजार बीस के जनवरी के कुछ दिन। मैं तारीख नहीं बोल सकता। कुछ दिन ऐसी स्थिति आ गई थी कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं हो गया। यहां तक कि आत्मज्ञान की चाह भी नहीं रही। अब उसके बाद कई महीने लग गए। लेकिन कितना महीना किसको लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। जैसे कोमा में गया हुआ आदमी कब लौटेगा। कोई दूसरे दिन लौट जाए। कोई एक साल बाद लौट जाए। किसी को कितने साल लग जाएं। कुछ बोल सकते हैं क्या? नहीं बोल सकते। तो पता नहीं, उसमें कितना समय स्थिर रहना पड़े। कुछ कहा नहीं जा सकता। मुझे जितना लगा, मैं बता रहा हूं। मैं भी पूरा ठीक-ठीक नहीं बता पा रहा हूं। मुझे भी वह अवधूत स्थिति आ गई थी। तारीख थोड़ी लिख रहा था। उस समय वीडियो नहीं बनते थे। वीडियो तो दो हजार इक्कीस से बनना शुरू हुआ। मैं तो रात-दिन बोलता था। तब वीडियो नहीं बनते थे। कुछ कहा नहीं जा सकता। फिर आप लोग नियम में रहिए। जितने साधक और जिज्ञासु यहां रह रहे हैं, नियम में ही आपका उद्धार है। नियम में ही रहने का प्रयास करो। और अपने कल्याण में लग जाओ। अभी भी समय है, समझ है। नहीं तो एक दिन ऐसा आएगा, सब हाथ से चला जाएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 31 मई 2026 #योगी · 2026-05-31