आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0005 · भाग 6

इस शरीर में कर्म करके अगली योनि में परिणाम मिलता है?

नहीं मिलता, वहां नहीं मिलता। जैसे यहां मैं एक पेड़ लगा के मेरा शरीर खत्म हो गया, मैं दूसरी योनि में चला गया। अब फल कोई दूसरा खा रहा है। तो वहां मुझे उसका परिणाम मिलेगा? नहीं। पेड़ देखना है, आपने सार्वजनिक लगाया कि निजी लगाया। मानो सार्वजनिक लगा लिया। सार्वजनिक है, तो जितना उसका उपयोग होगा, उतना आपको मिलता रहेगा। जब तक होता रहेगा। जिस शरीर में हूं, वहां मिलेगा। चाहे जहां भी रहो। जैसे किसी बैंक में पैसे जमा कर दो। दुनिया के किसी कोने में रहो, उसका ब्याज चला जाएगा। आपके अकाउंट में चला जाएगा। और आप कहीं से भी निकाल सकते हो। जब तक मूल रहेगा। जिस दिन मूल खत्म, ब्याज का कोई मतलब नहीं। मूल खत्म तो खत्म। तो जब तक वो पेड़ रहेगा, जब तक समाज में उसका उपयोग होगा, तब तक आपको उसका मिलता रहेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 23 अगस्त 2026 #योगी · 2026-08-23