प्रश्नोत्तर P4-0148 · भाग 4
(लाइव) गुरु जी नमन। कई लोग कहते हैं कि आज दूध पीना भी गलत है, क्योंकि गाय-भैंसों की हत्या होती है, क्रूरता होती है; आज बहुत जनसंख्या हो गई है इसलिए क्रूरता होनी ही है। क्या यह सही है?
अब सूअर का दूध क्यों नहीं पीते — तो सूअर नहीं मारे जाते? सही होगा? (दूध) पीने से हत्या कम होगी या नहीं पीने से हत्या कम होगी? क्योंकि पैदावार तो होगी ना। पीने वाला कम से कम अपने दरवाजे पर बांध के उसका भरण-पोषण कर रहा है। अब कोई नहीं पिएगा तब तो (सब) काटे जाएंगे। अब सूअर का दूध कौन पीता है, बताओ — सूअर काटे जाते हैं कि नहीं काटे जाते समाज में? बकरी का दूध इतना तो नहीं पिया जाता — तो क्या बकरी की पैदावार बंद हो गई? फालतू चीजों में मत पड़ो, भैया।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 25 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी#योगी · 2026-01-25