आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P4-0051 · भाग 4

(कुटिया में साधक) किसी को 5 से 10 मिनट के लिए समाधि लगेगी, आत्मज्ञान कब होगा पता नहीं — बीच के उस समय को क्या कहेंगे? क्या वह समय के पार हो गया है? क्या विचार है तो समय है?

क्योंकि कुछ चाहिए में समय काम करता है ना। आपको घड़ी कब देखनी होती है? जब कोई काम कर रहे हो; और काम नहीं है, तो घड़ी की क्या जरूरत है? चाहिए में समय का काम है; और कुछ नहीं चाहिए, तो समय (के) पार हो गए। (विचार है तो समय है —) नहीं, चाहिए है तो समय है। पहले जरूरत, चाहिए का जन्म होता है, तब सब — विचार, समय — आ जाते हैं। अगर चाहिए ही नहीं, तो फिर विचार का हमारे जीवन में कोई मतलब ही नहीं है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01