आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P4-0038 · भाग 4

(लाइव) प्रणाम योगी जी। अच्छी पढ़ाई कैसे करूं? जब मैं पढ़ाई करने बैठता हूं, तो मन डिस्टर्ब रहता है, भटकता रहता है।

आप देख लो कि आपको जीवन में करना क्या है। आपको जो करना है, अगर वो आप पढ़ के कर सकते हो, तो पढ़ाई अच्छी होने लगेगी। पता चला आप करना कुछ और चाहते हो, जबरदस्ती पढ़ाया जा रहा है, तो आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। पता करो कि आपको क्या चाहिए और आप जीवन में क्या करना चाहते हो, और क्या वो जो चाहिए वो पढ़ाई से मिल पाएगा — तब आप पढ़ने लगोगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 1 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-01