आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P3-0119 · भाग 3

(लाइव) एक कथावाचक कह रहे हैं कि जो कुंभ (भगदड़) में मर गया उसको मोक्ष हो गया। गुरु जी, मोक्ष की परिभाषा बता दीजिए — क्या कुंभ में मरने से मोक्ष होता है?

अगर किसी को पता है कि मोक्ष की प्राप्ति कैसे की जाती है, वह उस विधि को जानता है, तो वह अपने परिवार को भी ले जाए और खुद चला जाए। अगर ऐसा होता है, तो जो लोग ऐसा कह रहे हैं वे अपने परिवार को भी वहां ले जाकर कुदा दें — एक भी बचना नहीं चाहिए, तपस्या करने की जरूरत क्या? जरा उन परिवार वालों से पूछिए — बोलने से पहले उनसे मिलो — कितनों के पति, कितनों के बाप गए, कितनों की जिंदगी नर्क हो गई। एक जन के मरने से कितना परिवार बर्बाद होता है, और आप बड़ी आसानी से लोगों को सांत्वना दे रहे हो कि मोक्ष हो गया। ऐसा न करो। मोक्ष तो 'कुछ नहीं चाहिए' में होगा, इसी पिंड में होगा। जिस स्थिति में कोई भी जाता है, अगला शरीर उसे उसी स्थिति में मिलता है — यह बात समझ लेना। जिसे चाहते हो वह मिलता है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मां नर्मदा के किनारे सत्संग _ सतगुरु क्या होता है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2025-02-01