प्रश्नोत्तर P3-0092 · भाग 3
वह जो विष्णु जी दिखे, वे क्या थे? क्या वे शक्तियां मेरे पास रुकेंगी?
ये तो आपको एक-एक रूप दिखेंगे; अनेक शक्तियां ऐसी दिखेंगी। अनेक शक्तियां सूक्ष्म रूप से आकर आपकी मदद करेंगी। जैसे प्राइम मिनिस्टर जाता है तो उसकी रखवाली कितने लोग करते हैं, उसे भी नहीं पता — क्योंकि वह उस पद पर है। वैसे ही जैसे ही आप इस मार्ग में चलेंगे, अनेक सूक्ष्म शक्तियां आपकी मदद करेंगी जिसका पता आपको भी नहीं होगा — आएंगी, करेंगी, चली जाएंगी।
घर पर थे तो पता था कौन भोजन बनाता है, चटाई-कपड़ा किसने लाया, घर किसने बनाया। यहां कैसे व्यवस्था होती है, कोई बता सकता है कि यह कौर, यह चटाई किसने दी, यह किसने बनवाया? यह भी तो एक शक्ति है जो सूक्ष्म रूप से आपकी व्यवस्था में लगी है। ऐसी शक्तियां इस मार्ग में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से हेल्प करती हैं। वे आपके पास रुकेंगी नहीं — उनकी ड्यूटी है; जैसे प्राइम मिनिस्टर का रखवाला उस क्षेत्र में रखवाली करेगा, वह गया तो वह गया।
नर्मदा मां को मोक्षदायिनी कहा गया है। मैं 12 साल घूमा हूं — 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम, गंगासागर, ज्यादा से ज्यादा पवित्र नदियों के तट। हर जगह यही हाल है कि पहले आप व्यवस्था करो, बाद में भजन होगा; या चमत्कार दिखाओ, आशीर्वाद दो, तब वे रोटी लाएंगे। पूरे नर्मदा तट पर ऐसा नहीं — पहले व्यवस्था, बाद में भजन। आप भजन करने बैठ गए तो कोई न कोई आकर भोजन देगा, झोपड़ी बना देगा, कहेगा करो साधना। बस नर्मदे हर बोल दो — जैसे पासवर्ड है — 3600-3800 किलोमीटर में किसी गांव में चले जाओ, घर में परिवार के साथ रखेंगे, खाना खिलाएंगे, गाड़ी से छोड़ देंगे। मां का इतना प्रभाव है कि हर स्त्री को, छोटी बालिका को भी, मां की तरह देखते हैं, पांव छूते हैं; रात 2 बजे भी तट पर आप सुरक्षित हो, पिया हुआ भी माता-माता कहकर जगह पर पहुंचा देगा। यह मैं प्रत्यक्ष देखकर बोल रहा हूं।
तो अनेक शक्तियां अपना-अपना काम कर रही हैं, जैसे समाज में अनेक पद पर लोग। जैसे ही आप इस मार्ग पर चलते हो, जितनी भी सात्विक शक्तियां हैं, आपकी सहायता करने लगती हैं। एक आदमी प्रत्यक्ष रूप से आपकी व्यवस्था में लगा है, आपका नाम भी नहीं जानता — किसलिए? क्योंकि आप इस मार्ग पर हो। आप इस मार्ग से हट जाओ, वह तुरंत हट जाएगा, कहेगा माता जी घर जाओ। जैसे सुरक्षाकर्मी को नहीं पता कि कुर्सी पर कौन बैठेगा, उसका काम कुर्सी पर बैठे की सुरक्षा है। हमें उसका लाभ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 14 जून 2026 #योगी · 2026-06-14