आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0142 · भाग 20

मैंने गुरु के मन को कितना दर्द दिया होगा — क्या ज्ञानी को हमारी गलती से दर्द होता है?

दर्द तो आपको होगा कि आप अभी तक भटक रहे हो; उस स्थिति वाले को दर्द नहीं होता, वह दर्द से परे है। वह तो सामने वाले की योग्यता देखकर बोलता है कि "भैया ये करके कल्याण कर ले, तेरी योग्यता है।" आप नहीं करोगे तो स्वतंत्रता आपने ही छीन ली — फिर वह दोबारा थोड़ी प्रयास करेगा। जब एहसास हुआ, तभी जाकर बोल देना चाहिए था "अब मेरी समझ हो गई, मैं सरेंडर करती हूं।" आपके पास अभी भी मौका है — जो आपके लिए उचित हो, वह फैसला ले लो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02