प्रश्नोत्तर P20-0079 · भाग 20
गुरु जी, सिफारिश या सोर्स लगाकर किसी पद पर पहुंचना ठीक है?
आपकी सामर्थ्य है तो अपनी योग्यता अनुसार जाओ, बहुत अच्छा होगा। सामर्थ्य नहीं है और मैं आपको उस कुर्सी पर बैठवा भी दूं, तो उतार दिए जाओगे। सोर्स का जीवन में कोई मतलब नहीं। जो पद के लायक नहीं था और परिचय के सहारे बैठा दिया गया, वह या तो हटा दिया जाएगा या जिंदगी भर पद का दुरुपयोग करेगा, क्योंकि उसकी क्षमता नहीं थी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16