प्रश्नोत्तर P2-0088 · भाग 2
मैं कहना चाह रहा हूं कि न कोई अपने से जागता है, न अपने से सोता है — सब सिस्टम (प्रकृति की व्यवस्था) करता है।
नहीं, सब सिस्टम नहीं करता। अगर सब सिस्टम करता, तो हमें प्रयास नहीं करना पड़ता। सिस्टम कभी दुख नहीं देता; दुख तब होता है जब हम सिस्टम के विपरीत कार्य करते हैं। इस बात को जरा अच्छे से समझ लो — सिस्टम न कभी घुटन देता है, न दुख; सिस्टम सिर्फ सिस्टम है। जब हम सिस्टम के विपरीत चलते हैं, तो उसका भुगतान करना पड़ता है — अशांति, दुख, व्याकुलता, बेचैनी, उदासी, तड़प, मायूसी सब झेलना पड़ता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-11