प्रश्नोत्तर P2-0002 · भाग 2
क्या सबूत है कि कोई परम सत्ता है?
ठीक है — ईमानदार होना चाहिए, बेईमान नहीं होना चाहिए, इच्छा-अपेक्षा नहीं होनी चाहिए, चोरी-पाखंड नहीं होना चाहिए; कहने का मतलब, मानवता चाहिए। बस, बात खत्म।
अगर (आपके हिसाब से) परम सत्ता है ही नहीं, तो सबूत कहां से? सबूत मांग रहे हो, इसका मतलब आपको भी परम सत्ता पर शक है कि हो भी सकती है, नहीं भी। अगर नहीं है, तो सबूत की मांग क्यों? खत्म करो। अगर कोई कह रहा है परम सत्ता है, तो आपके लिए वह पागल है, मूर्ख है — हो सकता है; लेकिन आप सबूत मांगकर मूर्ख क्यों बन रहे हो? इस पर चिंतन करना। पक्का होता कि नहीं है, तो सबूत नहीं मांगते, क्योंकि जो नहीं है उसका सबूत हो ही नहीं सकता। सबूत की मांग है, इसका मतलब कहीं न कहीं आप भी भ्रमित हो, संशय में जी रहे हो। तो एक तरफ हो जाओ।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 17 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-11