प्रश्नोत्तर P19-0052 · भाग 19
गुरु जी, योग्यता से अधिक पाने की लालसा, पाप, दुख और गलत कैसे है? 90% लोग योग्यता से ज्यादा पाकर ही मजे में रहते हैं।
योग्यता से जब ज्यादा आप पाते हो तो जरूर आपको चापलूसी करनी पड़ती है, सामने वाले के साथ बेईमानी करनी पड़ती है। मिल जाता है लेकिन बाद में उसका दंड भी भोगना है। योग्यता से ज्यादा पाओगे संभाल नहीं पाओगे — अहंकार हो जाएगा, खुद लोगों को सताओगे क्योंकि क्षमता नहीं थी। जैसे किसी वस्तु पर उसकी क्षमता से ज्यादा भार दे दो तो उसका क्या होगा — बाद में बहुत पीड़ा होती है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 25 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-18