प्रश्नोत्तर P18-0109 · भाग 18
गुरु जी, क्या अंतर्मन से कोई आवाज आती है जो बताए कि सही क्या है और गलत क्या — क्या यह आत्मज्ञान के बाद संभव है?
सही क्या है, यह जानकारी से पता चलेगा, तभी आप उसे समझ पाएंगे। जैसे छोटा बालक खाने की चीज समझकर सांप हाथ में उठा लेता है — उसे पता नहीं, जानकारी नहीं। शरीर से बड़ा हो गया पर मन-बुद्धि में जानकारी नहीं, तो बड़ा भी उठा लेता है। जानकारी का अभाव है तो गलती करोगे — जानकारी लो और उचित तरीके से जीवन जियो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान किस स्थिति में होता है ? #aadhyatmik_satsang #livesatsang #yogijikasatsang #pratyakshgyan · 2025-01-03