आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P17-0198 · भाग 17

गुरु जी, अगर हम यहां से छूटने के लिए सत्कर्म कर रहे हैं, तो उसे निष्काम कर्म कैसे कहें?

निष्काम ऐसे कि छूटने के लिए कर रहे हो, पकड़ने के लिए नहीं — पकड़ने में कर्ता का भाव है, छोड़ने में नहीं। देखना यह है कि किस स्थिति-परिस्थिति में कर्म कर रहे हो: एक व्यक्ति अपनी जरूरत के लिए किसी को थप्पड़ मारता है, और एक व्यक्ति किसी कमजोर को सताने वाले को रोकने के लिए, या आग में कूदते बालक को बचाने के लिए थप्पड़ मारता है — वह थप्पड़ मारकर भी नहीं मार रहा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मूल से मेरा हटना कैसे हुआ ? रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2025-12-21