प्रश्नोत्तर P17-0113 · भाग 17
गुरु जी, भगवान हमारे जीवन में काम करते हैं या हम भगवान की योजना में काम करते हैं?
आए तो उसकी योजना में काम करने के लिए थे, पर अपनी योजना बनाने लगे। उसके जगत में हमने एक अपना जगत बना लिया और उसमें फंस गए — उसकी योजना से हट गए, अपनी बना ली, और जीवन अशांत हो गया; इसीलिए सबका अपना-अपना जगत, अपना दायरा है। कहा "तेरी दुनिया में बड़ी अशांति है, हम उसमें एक दुनिया बनाएंगे जिसमें सिर्फ प्रेम होगा" — और प्रेम का आश्वासन देते-देते अपनी वासना की पूर्ति के लिए इतना जाल बुन दिया कि अब निकलना चाहो तो लोग नहीं छोड़ते: "तुमने फंसाया, भरपाई करके जाओ" — वह भरपाई करनी ही पड़ेगी। अपने तरीके में रहोगे तो उस जगत में रहोगे; अपने तरीके से, "कुछ चाहिए" से मुक्त हुए तो उसके जगत में आओगे; और "कुछ नहीं चाहिए" से भी मुक्त हो गए तो बात ही खत्म — फिर वह कहेगा, संसार उनके लिए है जो कुछ करें, तू मेरे पास आ।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21