प्रश्नोत्तर P17-0103 · भाग 17
गुरु जी, भगवान को पाना इतना सीधा-सरल है, तो हमने इसे इतना जटिल क्यों बना दिया?
जो जटिल था — व्यवस्थाएं जुटाना — उसे हमने बेईमानी कर-करके, झूठ बोल-बोलकर सरल बना दिया; और जो सरल था उसे कामना ने जटिल बना दिया। जो जटिल था उसे सरल, और जो सरल था उसे जटिल बना दिया। पहले के पूर्वज व्यवस्थाएं नहीं देखते थे, सीधा कह देते थे — बाहर मत भटको, अपने साथ रहो; व्यवस्थाएं बढ़ेंगी तो फंस जाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अद्भुत सत्संग ईश्वरी कृपा एकाकार / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-21