प्रश्नोत्तर P16-0200 · भाग 16
(लाइव) योगी जी, अपनी आत्मा अर्थात स्वयं का दर्शन कैसे करें?
स्वयं को स्वयं के दर्शन की क्या जरूरत है? बस बाहर का दर्शन छोड़ दो। बाहर के दर्शन से मुक्त हो जाओगे तो आत्म-दर्शन हो जाएगा, बात खत्म। आप एक हो, तो एक ही जगह देख सकते हो — अगर किसी को देखोगे तो अपने आप को नहीं, अपने आप को देखोगे तो किसी को नहीं। देख तो एक ही कर सकते हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अब जाऊं कहां / #योगीजी_का_सत्संग · 2025-02-16