आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0176 · भाग 16

आजकल के प्रेमी-प्रेमिका भी यही बोलते हैं कि मुझे तेरे शरीर से कोई मतलब नहीं, मैं बस तुझसे प्यार करता हूं — शब्द वही के वही हैं, भाव एकदम से पकड़ में नहीं आता। यूथ इससे बहुत जूझ रहा है, तो कैसे पहचानें?

अगर कोई साथ रहता है तो पकड़ में आएगा, और नहीं आएगा तो फिर वो मंदबुद्धि होगा। और अगर आपको परीक्षा लेनी है — वो तो कह रहा है, लेकिन आपको संशय है — तो एक काम करो: आपको लग रहा है कि इसके द्वारा यह प्रेम को दर्शा रहा है, तो वो देना बंद कर दो। फिर देखो वो टिकता है क्या, उसका आपसे व्यवहार कैसा होता है। अगर आपको संशय है तो देना बंद करना पड़ेगा, तब आपको असलियत का पता चल जाएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: खुद को जांच ने का तरीका #योगी · 2026-02-20