प्रश्नोत्तर P14-0140 · भाग 14
गुरु जी, आत्मा तो हर जीव में होती है — आत्मा क्या है?
आत्मा कोई अलग थोड़ी ना है। जैसे पानी से बर्फ हो गया। पहले आपने पानी देखा, फिर फ्रिज में रख दिया तो बर्फ हो गया; अब पूछा जाएगा क्या है तो बर्फ बोलोगे। रूप बदल गया, लेकिन पीछे पानी ही है। जिसने पानी देखा ही नहीं, सीधा बर्फ देखा, उसे कितना भी समझाओ कि इसके पीछे पानी है, वो कहेगा ऐसा हो नहीं सकता। फिर नॉर्मल जगह रख दो तो धीरे-धीरे बर्फ चला जाएगा; अब पूछो बर्फ कहाँ गया, तो वो था ही कहाँ, फ्रिज की वजह से बना था। ऐसे ही जीव भ्रम है; जीव बना अपने तरीके से कुछ करवाने में, कामनाओं और बेईमानी की वजह से। तरीका छोड़ दो तो धीरे-धीरे जीव का नाश हो जाएगा और आत्म में स्थिर हो जाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कर्ता कौन है, अकर्ता कौन है ?| Who is the Doer ? Who is the Non-Doer ? #yogijikasatsang · 2026-05-18