प्रश्नोत्तर P14-0112 · भाग 14
गुरु जी, प्रपंच में, संसार-गृहस्थ में रहकर परमार्थ प्राप्ति आसान नहीं लगती। मेरे प्रयास तप-योग द्वारा चालू हैं, लेकिन गलत आदतों से शरीर खराब हुआ है, अब साथ नहीं देता — मजबूत कैसे करें?
कोई बात नहीं। पहले जितना भी गलत है, सबका त्याग कर दीजिए, फिर अपने आप सब समझ में आने लगेगा। जो कुछ ऐसा हो रहा है जिसका आत्मिक लाभ नहीं है, वह सब करना छोड़ दीजिए, और मानसिक यात्रा करिए — अध्यात्म मानसिक यात्रा है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ईश्वर सर्वव्यापी है इसका क्या मतलब है / #ईश्वर #सर्वव्यापी · 2024-04-10