प्रश्नोत्तर P14-0109 · भाग 14
गुरु जी, शाब्दिक ज्ञान को जीवन में धारण कैसे करें?
जैसे आपको प्यास लगी, किसी ने बता दिया आगे पानी है; पात्र नहीं है तो हाथ की अंजुली से पानी पीकर प्यास बुझा लेती हो। शब्दों को समझिए और कर्म करते हुए ध्यान दीजिए क्या गलत हो रहा है, क्या सही। गलत करना नहीं है, सही करते हुए आगे जाना है; बाद में सही भी छूट जाएगा। गलत में फंसे हो तो सही का उपयोग करना पड़ेगा — आखिरी में ना सही है ना गलत। अनुचित का त्याग करो, उचित अपनाओ, जीवन में आगे बढ़ो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ईश्वर सर्वव्यापी है इसका क्या मतलब है / #ईश्वर #सर्वव्यापी · 2024-04-10