प्रश्नोत्तर P14-0105 · भाग 14
गुरु जी, क्या हमें बेसहारा लोगों की सेवा करनी चाहिए? अगर हां, तो क्यों — क्या यह हमारा दायित्व है?
नहीं, दायित्व नहीं। हमने बेईमानी की — अपने सुख के लिए उन लोगों के साथ बेईमानी की जिनका अता-पता आपके जीवन में नहीं है; पूछा जाए किन-किन के साथ की, तो नाम-पता ढूंढ नहीं पाओगे। बेईमानी के द्वारा हमने विकार जमा किए हैं। अगर उससे निकलना है, तो जरूरतमंद की सेवा करोगे तो निर्विकार होने में सहायता मिलती है। निकलना है तो करो, नहीं निकलना है तो राम-राम, जैसी आपकी मर्जी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ईश्वर सर्वव्यापी है इसका क्या मतलब है / #ईश्वर #सर्वव्यापी · 2024-04-10