प्रश्नोत्तर P14-0080 · भाग 14
गुरु जी, अगर जीवन में कोई धर्म-संकट आ जाए, उसमें फंस जाएं, तो क्या करें?
अगर चलते हुए गिर गए, तो मतलब उठने की क्षमता है, क्योंकि खड़े थे तभी गिरे। जब समझ में आ जाए कि ये गलत है, मैं फंस गया, तो वहां से निकल लीजिए — त्याग में परम सुख है। उस जगह, उस व्यक्ति का त्याग कर दीजिए जहां आप फंस गए हो, कैसे भी अपने आप को निकाल लो। लेकिन निकालने में ईमानदारी हो — ऐसा ना हो कि गिरने में बेईमानी हुई और निकलने में भी बेईमानी हुई, तो और फंस जाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ईश्वर सर्वव्यापी है इसका क्या मतलब है / #ईश्वर #सर्वव्यापी · 2024-04-10