आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P14-0054 · भाग 14

गुरु जी, हर पिता बच्चे को पढ़ाता-लिखाता है और सोचता है कि इसे डॉक्टर या इंजीनियर बनाऊंगा, मेरा नाम रोशन करेगा — क्या वह भी बेईमानी कहलाएगी?

एक तो वो दायित्व है, कर्तव्य है, आप उसे अच्छे मार्ग पे ले जाना चाहते हो। लेकिन आपको उससे भी पूछना चाहिए कि तू क्या करना चाहता है, उसकी भावनाओं को समझना चाहिए। ऐसा ना हो कि मैं डॉक्टर नहीं बन पाया तो उसके द्वारा अपनी इच्छा पूरी कर रहे हो — वो कह रहा है मैं इंजीनियर बनूंगा, और आप कह रहे मेरे लिए तुझे डॉक्टर बनना है — तो ये बेईमानी है। जब उनकी अवस्था 12 साल के ऊपर हो जाए तो उनसे बातचीत करनी चाहिए कि बेटा, तुम्हारी इच्छा क्या है; और इच्छा अगर गलत है तो समझाना चाहिए कि इस इच्छा का यह परिणाम है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06