प्रश्नोत्तर P13-0176 · भाग 13
गुरु जी, चेतना, मन और बुद्धि में क्या अंतर है? विस्तार से समझाइए।
बुद्धि से जानकारी का आदान-प्रदान होता है। मन शरीर के लिए काम करता है। अब देखिए, ये वस्तु हमें दिख रही है — तो क्या ये सीधा दिख रही है? उजाले की वजह से दिख रही है। अभी अंधेरा हो जाए तो क्या हम इसे देख पाएंगे? इसको देखने में उजाला निमित्त है, तो परमात्मा को देखने में परमात्मा ही निमित्त बनेगा, तभी देख सकते हो, नहीं तो नहीं देख सकते। इस वस्तु को देखने के लिए उजाला निमित्त, हमारी आंख निमित्त — एक वस्तु को देखने के लिए कितने का सहारा लेना पड़ा। उजाला हटा दो तो आंख भी वही, वस्तु भी वही रहेगी, पर दिखेगी नहीं। तो परमात्मा को देखने के लिए सत्संग, समाज — बहुत सारी चीजें निमित्त बनेंगी, ऐसे नहीं दिखेगा। संसार की कोई चीज पाने के लिए बहुत चीजें सहायक होती हैं, वैसे ही परमात्मा को देखने के लिए भी बहुत सहायक होते हैं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना सूचना के परिचितों के बीच में...! #yogijikasatsang · 2025-06-25