आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P13-0080 · भाग 13

वादा करने से पहले क्या देखना चाहिए? झूठा वादा क्यों नहीं करना चाहिए?

वादा करने से पहले जांच लो कि जो वादा करने जा रहे हो, उसे निभाने की क्षमता है या नहीं। जब आप वादा करते हो तो अनेक ऑप्शन बंद कर देते हो। अपनी क्षमता के अनुसार ही वादा करो; अनलिमिटेड वादा क्यों कर रहे हो? क्षमता बता दो — क्षमता कुछ और बता रहे हो और करने की बारी आए तो कहो मैं नहीं कर सकता, तो आपने उसका बहुत समय बर्बाद कर दिया। झूठा वादा मत करो। किसी के भावनाओं के साथ मत खेलो; अगर वादा कर रहे हो और नहीं कर रहे हो तो उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगा, और उसकी भरपाई कभी न कभी आपको करनी पड़ेगी। वादा करने से पहले अपनी सामर्थ्य जांच लो। सामने वाले का मजाक मत बनाओ — तुम्हारा भी कभी मजाक उड़ेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: झूठे वादे कर के आप किसे धोखा दे रहे हैं ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-07-27