प्रश्नोत्तर P13-0034 · भाग 13
अब इस उम्र में, खाट पर बैठी, मैं क्या करूं कि पार उतर जाऊं?
बस इतना कर कि तूने क्या किया है — सब तुझे दिख रहा है पीछे। अब तू अगर उद्धार वाला काम की है, तब तो कुछ करने की जरूरत नहीं है ना। और अगर लग रहा है कि मैंने जितना कर्म किया है उससे उद्धार नहीं होगा, तो यह भाव रख कि मैं अगला शरीर धारण करूंगी तो अपने उद्धार के लिए काम करूंगी। बस इसी पे चिंतन कर। परमात्मा से यह कह कि अब जो अगला शरीर मिले, उसमें मैं पार हो जाऊं। अगला शरीर सबको मिला है, तुझे भी मिलेगा। और इसमें अगर पार वाला काम कर दिया है, तो बोलने की भी जरूरत नहीं — जैसे कर्म किए हैं, उसी हिसाब से जगह मिल जाएगी, शरीर मिल जाएगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने उम्र में भी उत्साहित है योगी जी के लिए #योगी · 2026-08-30