प्रश्नोत्तर P12-0151 · भाग 12
आत्म-उत्थान के लिए हम और क्या कर सकते हैं? अपने अंदर ऐसा क्या बदलाव करूं कि मुझे उसकी एक झलक मिल जाए, या मैं ध्यान में प्रवेश कर पाऊं — मैंने अब तक बहुत प्रयास किए, पर ध्यान में प्रवेश ही नहीं होता।
पहले तो जो भी कर रहे हो जिससे कोई लाभ नहीं, वो बंद करो — मान की इच्छा, नीचा दिखाने की इच्छा, किसी तरह की बेईमानी, दिखावा, योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा। एक झलक हम पाना चाहते हैं — क्या हम में कुछ ऐसा है कि मैं एक झलक के लायक हूं? अपने आप से पूछोगे तो जवाब मिलेगा नहीं। पाने के लायक बनो ना, कि वो झलक देने के लिए मजबूर हो जाए। क्यों नहीं होगा? यही मानव तन तो परमात्मा से मिलने का शरीर है। लेकिन उसके लिए जो व्यर्थ का काम कर रहे हो, वो छोड़ना पड़ेगा; वो छोड़ दो, फिर वो होने लगेगा। वो करना नहीं है, वो होगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कोई रास्ता दिखाओ... #योगी · 2026-07-12