आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0145 · भाग 12

गुरु जी, अगर इंसान इच्छाएं निकाल भी देगा, तो फिर आगे (जीवन) कैसे चलेगा?

किस इच्छा से परेशान हो? योग्यता से ज्यादा चाहिए — उसको इच्छा कहते हैं। जरूरत में जियो। आपने कभी कहा कि किसी पशु की इच्छा है? इस पृथ्वी पर और कोई नहीं जी रहा क्या, तुम ही एक हो? जरूरत में जीना इच्छा में नहीं आता, अपेक्षा में नहीं आता। जब आपको योग्यता से ज्यादा चाहिए, वही है इच्छा। उस इच्छा से आप परेशान हो, पीड़ित हो, और अनेक लोगों को भी पीड़ित कर रहे हो। जब तक योग्यता से ज्यादा चाहिए, तब तक जिंदगी में परेशान रहोगे — ये लिख लो। योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा का त्याग करो, तो तुम्हें दुनिया में कोई परेशान नहीं कर पाएगा; परेशानी ढूंढोगे तो भी नहीं मिलेगी। देखो, मानव के अलावा पृथ्वी पर इतने जीव जी रहे हैं — कोई जबरदस्ती आपके खेत में आकर खा भी जाता है, पर आप कहते हो कि इसकी इच्छा है? इस बात को समझो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मुझे ध्यान समझ में नहीं आया ध्यान कैसे करूं ? #योगी · 2026-07-04