प्रश्नोत्तर P12-0121 · भाग 12
अगर मैंने कोई डिमांड की, वो सिचुएशन बनी, और मैंने उसका सदुपयोग नहीं किया — तो मैं तो गिरूंगी ही, लेकिन उस कर्म में लगे कितने लोग तो उठ जाएंगे ना? और अगर मैं वो भोजन ना खाऊं, नकार दूं या फेंक दूं, तो भी वो खराब तो नहीं हुआ, कोई ना कोई उसे खा ही लेगा?
जैसी स्थिति में उन्होंने लाया होगा, वैसा दंड मिलेगा। उन्होंने किस तरीके से आपके लिए मेहनत की — हो सकता है वो भूखा सोकर आप तक लाया, कितनी रात भूखा रहा, कितना सामना करना पड़ा। उनकी मेहनत, उनकी ईमानदारी देखी जाएगी कि देने वाला किस स्थिति में लाया है। वो तो करते-करते ही उठ जाएगा; यहां तक पहुंचाते ही वो तो उठ गया। अगर वो खाकर बचा हुआ दिया है, तब उसकी भरपाई कम रहेगी; लेकिन वो भूखा रहकर आपको दे दिया और आपने फेंक दिया, तो उस हिसाब से दंड भी लगेगा। यहां कुछ नुकसान नहीं होता — आप ये मत समझो कि उसका यूज नहीं होगा। यहां जिसके लिए जो बनाया गया है, उसका उपयोग होना ही होना है; आप नहीं करोगे तो कोई और करेगा, चींटी खाएगी, कुछ और खाएगा, भिन्न रूप में कोई उपयोग करेगा। लेकिन आप उसे यूज करने में या ना करने में गिरते हो, उठते हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17